*गोरखपुर पुलिस*
*साइबर अपराध से बचाव एवं सावधानियां*
1. फोन पे /पेटीएम/गूगल पे आदि के माध्यम से आने वाले *यूपीआई पेमेंट रिक्वेस्ट/ नोटिफिकेशन* को Accept/Allow करने से पहले उसको भेजने वाले की पहचान की जांच जरूर करें, और यह बात जरूर ध्यान दें *पेमेंट रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद पैसे आपके खाते से कट* सकते हैं |
2. *पेमेंट Qr Code स्कैन* करने में सावधानी बरतें और यह बात जरूर ध्यान दें की *Qr Code स्कैन करने पर पैसे आपके खाते से कट सकते हैं*|
3. *Quick Support/ AnyDesk/ Team Viewer आदि रिमोट एक्सेस कंट्रोलिंग APP है*, इनको डाउनलोड करने में सावधानी बरतें |
4. किसी भी *अनजान से व्हाट्सएप वीडियो कॉल करने में सावधानी बरतें* |
5. *व्हाट्सएप OTP किसी के साथ शेयर ना करें*
6. किसी अनजान को *ईमेल आईडी, पासवर्ड, OTP कभी भी शेयर ना करें* |
7. फोन करके, सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज करके अपने आप को *रिश्तेदार/ मित्र बता कर मदद के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें* और पैसे भेजने से पहले उनकी सत्यता की जांच जरूर करें |
8. *ATM CARD / CREDIT CARD नंबरों की जानकारी व OTP किसी से भी शेयर ना करें*|
9. कस्टमर केयर नंबर *हमेशा सर्विस प्रोवाइडर (बैंक /क्रेडिट कार्ड/कूरियर /शॉपिंग कंपनी/ जोमैटो/ स्विग्गी आदि) की ऑथेंटिक वेबसाइट पर जाकर ही सर्च करें* और डायल कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करें |
10. गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने में सावधानी बरतें क्योंकि वह *नंबर SPAM हो सकते हैं* |
*जागरूक रहें सावधान रहें*
Toll Free Number – *1930*
Website: *www.cybercrime.gov.in*
*साइबर क्राइम सेल,अपराध शाखा*
*जनपद गोरखपुर*





More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-