September 5, 2026

सांसद रवि किशन ने मांगा सदर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल का इस्तीफा- अजय मिश्रा

Spread the love

सांसद रवि किशन ने मांगा सदर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल का इस्तीफा

सांसद ने कहा अगर विधायक होने पर आपको गुस्सा आता है तो आप दे इस्तीफा

सरकार पर जातिगत राजनीति का आरोप लगाना शर्मनाक : रवि किशन

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल का इस्तीफा मांगा उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के नीतियों व सिद्धांतों से आपको इतनी दिक्कत हो रही है तो आप पार्टी से इस्तीफा दे दें उन्होंने आगे कहा कि विधायक राधा मोहन हमेशा पार्टी विरोधी बातों को तूल पकड़ा कर जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं वह गोरखपुर में हो रहे विकास कार्यों को बाधा पहुंचाने का कार्य लगातार वह कर रहे हैं वह अनाप-शनाप बयानों से पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं उन्होंने बताया कि अभी हाल में ही फेसबुक व ट्विटर पर उन्होंने अपने विधायक होने पर गुस्सा आता है ऐसा गैर जिम्मेदाराना बयान दिया लगातार पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ विधायक, सांसद , के खिलाफ झूठे आरोपों व बे बुनियादी बातों से जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे है अभी उनका एक ऑडियो बहुत तेजी से देश में वायरल हुआ है जिसमें वह साफ-साफ उत्तर प्रदेश सरकार पर जातिगत राजनीति करने आरोप लगाया है जो की बहुत ही शर्मनाक है इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का मनोबल गिरता है इनके बयानों से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व गुस्सा है वह समाज को उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़काने का व भ्रमित करने का प्रयास लगातार कर रहे है इसलिए अगर इनको पार्टी की नीतियों और कार्यशैली से इतना ही दिक्कत है तो पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दें