April 17, 2026

सहकारिता विभाग में फर्जी सिफारशी पत्र – अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

*सहकारिता विभाग में फर्जी सिफारशी पत्र और फर्जी तबादला आदेश का मामला आया सामने*

*सांसद व विधायक के फर्जी सिफारशी पत्र और प्रमुख सचिव के फर्जी तबादला आदेश पर लखनऊ में एफआईआर*

*सीबीसीआईडी ने लखनऊ के कैसरबाग कोतवाली में दर्ज कराई दो लोगों पर नामजद एफआईआर*

बदायूं में अपर जिला सहकारी रवि शंकर चौधरी और निजी सचिव एसके वर्मा पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने की एफआईआर-

नामजद दोनों कर्मचारियों ने बदायूं से तबादला कराने के लिए लगाए थे फर्जी सिफारिशी पत्र-

सांसद धर्मेंद्र यादव और छिबरामऊ विधायक अरविंद यादव का फर्जी लेटर पैड बनाकर शासन को की थी तबादले की सिफारिश-

दोनों कर्मचारियों ने प्रमुख सचिव का फर्जी तबादला आदेश बनाकर आयुक्त सहकारिता को भी भेज दिया था-

शासन से हुए जांच के आदेश तो हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा-