September 16, 2026

ससुराल में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर इलाज के दौरान हुई मौत-

Spread the love

_*ससुराल में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर इलाज के दौरान हुई मौत*_

 

_*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के युवक की ससुराल में जहर खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है।_

 

_सांखा ग्राम सभा के मजरा इटैलीपुर निवासी उमेश उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र जंगीलाल अपने पत्नी रोशनी देवी के साथ फतेहपुर जनपद के थाना धाता के ग्राम सभा देवरारे मे रहता था सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहर खा लिया ससुराली लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया जहांबीती देर शाम युवक की मौत हो गयी वहीं मृतक के भाई महेश ने सैनी कोतवाली में तहरीर देकर शव विच्छेदन एवम सुपुर्दगी की मांग की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया मृतक के भाई महेश ने दूरभाष पर बताया कि मृतक उमेश की शादी 1 वर्ष पहले हुई थी 6 -7 माह पहले युवक अपने गृहस्थी का सारा सामान इटैली पुर से ससुराल उठा ले गया था ।घटना के बाबत बताया कि परिजनों को बीती शाम जहर खाकर गम्भीर बीमार की सूचना जिला अस्पताल गए दूसरे लोगों से मिली जिस पर जिला अस्पताल पहुंचे । उसने खुद जहर खाया यह नही बता सकता लेकिन जब डॉक्टर कुछ पूंछ रहे थे तब मृतक ने बताया था कि उसने खुद जहर खाया है किंतु ससुराल पक्ष मौके से चले गए थे।_

समाचार लिखे जाने तक जहर खाने का कारण अस्पस्ट् नही हो पाया है।