October 21, 2026

सर सुन्दर लाल चिकित्सालय, बीएचयू में इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले मरीजों की जांच की जा रही-

Spread the love

वाराणसी/दिनाक 26 मार्च 2023 (सू0वि0)

 

*सर सुन्दर लाल चिकित्सालय, बीएचयू में इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले मरीजों की जांच की जा रही है*

 

*डीडीयू में इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले मरीजों की जांच शीघ्र*

 

वाराणसी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में इंफ्लूएंजा की जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। उक्त के लक्षण वाले मरीजों को चिकित्सकों/विशेषज्ञों द्वारा उच्च संस्थान में जांच कराये जाने हेतु संदर्भित किया जाता है।

इसी प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में उ०प्र० मेडिकल कार्पोरेशन से इंफ्लूएंजा किट प्राप्त न होने के कारण इससे जांच नहीं हो रहा है। प्राप्त होते ही जांच की जायेगी। जबकि एल०बी०एस० चिकित्सालय, रामनगर में इन्फ्लूएंजा के लक्षणों से ग्रसित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इन्फ्लूएंजा जांच की सुविधा इस चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि सर सुन्दर लाल चिकित्सालय, बीएचयू में इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले मरीजों की जांच की जा रही है।