अवगत कराना है कि थाना तिवारीपुर में नियुक्त पीएनओ 172320786 उप निरीक्षक हरेंद्र प्रताप सिंह उम्र 39 वर्ष पुत्र श्यामकरन सिंह (क्षत्रिय) निवासी ग्राम बेनिया जनपद अयोध्या दिनांक 19.03.2022 को समय लगभग 06:00 बजे थाना तिवारीपुर परिसर स्थित सरकारी आवास पर सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया गया। सूचना पर तिवारीपुर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। विदित हुआ है कि उप निरीक्षक हरेंद्र प्रताप सिंह थाना तिवारीपुर में विगत 07 माह पूर्व नियुक्त हुए थे तथा थाना परिसर में ही सरकारी आवास में अपने पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते थे। आज दिनांक: 19.03.2022 को प्रातः 06:00 बजे ड्यूटी के लिए तैयार होकर घर से निकल रहे थे, उसी दौरान पारिवारिक समस्या को लेकर उनका पत्नी से वाद-विवाद होने लगा, जिसके पश्चात उप निरीक्षक हरेंद्र प्रताप सिंह अपने सर्विस पिस्टल से सिर में गोली मार लिए, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। उप निरीक्षक हरेंद्र प्रताप सिंह थाना तिवारीपुर के हल्का नंबर 01 में तैनात थे।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-