June 11, 2026

सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोरी की मौत एवं महिला की स्थिति नाजुक-

Spread the love

सरैयाहाट:-(दुमका)

============

*सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोरी की मौत एवं महिला की स्थिति नाजुक*

 

🔸️ दुमका जिला के सरैयाहाट थानाक्षेत्र के बरमनियां गाँव में जहरीले सांप करैत के काटने से 12 वर्षीय किशोरी काछल कुमारी की मौत से गाँव में पसरा मातम ।

 

🔸️ बरमनियां गाँव के हरिंदर दास की 32 वर्षीय पत्नी कविता देवी और उनकी 12 वर्षीय पुत्री काजल को अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे जहरीले सांप करैत ने काट लिया था ।

 

🔸️ परिजनों को पता चलते ही आनन-फानन में सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया । जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया ; जहाँ चिकित्सक ने 12 वर्षीय काजल कुमारी को मृत घोषित कर दिया । वहीं मृत बच्ची की 32 वर्षीय माँ कविता देवी का ईलाज चल रहा है , जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है ।

 

🔸️ सर्पदंश से 12 वर्षीय बच्ची की हुई मौत से रो-रोकर परिजनों का है बुरा हाल ।

 

 

सुशील झा