प्रेस नोट थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर दिनांक 17.04.2023
सरैया चीनी मिल से 2.5 कुण्टल चोरी के एल्यूमिनियम का केबल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा एवं प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना चौरी चौरा गोरखपुर के नेतृत्व मे सरैया चीनी मील से 2.5 कुण्टल एल्यूमिनयम का मोटा केबल काटकर ले जाते वक्त चौरी चौरा पुलिस बल द्वारा अभियुक्त गुरमीत सिंह पुत्र स्व0 भगवान सिंह निवासी सरैया खलासी लाईन टोला थाना चौरी चौरा जिला गोरखपुर गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/23 धारा 380/ 411 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
गुरमीत सिंह पुत्र स्व0 भगवान सिंह निवासी सरैया खलासी लाईन टोला थाना चौरी चौरा जिला गोरखपुर
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 37/23 धारा 380/ 411 भादवि0 थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
बरामदगी-
1. 80 अदद एल्यूमिनियम मोटा केबल का टुकड़ा (वजन लगभग 2.5 कुण्टल)
2. 01 अदद टेम्पू
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-
1. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 रमेश चन्द्र चौधरी थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
3. का0 रामचन्द्र यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर-

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-