*दुमका :-(झारखंड)*
*सरैयाहाट ब्रेकिंग न्यूज*
*सरैयाहाट प्रखंड में शिक्षकों से अवैध वसूली और वेतन-भुगतान में लापरवाही का मामला*
➡️ प्रखंड के सभी शिक्षकों से अवैध वसूली के लालच में डी.डी.ओ.और उनके सहयोगी मैसेंजर के द्वारा जानबूझकर वेतन को रोके रखने का राज खुला ।
➡️ समय पर वेतन दिलवाने के नाम पर सभी शिक्षकों से अवैध वसूली किए जाने के बावजूद भी मई महीने के वेतन को रोककर शिक्षकों को किया जा रहा परेशान । जबकि अन्य प्रखंडों में वेतन का हो चुका है भुगतान ।
➡️ परेशानी से तंग आकर प्रखंड के शिक्षकों ने संघ के माध्यम से जिले में की शिकायत ।
शिकायत पर जिला शिक्षक अधीक्षक ने दिए त्वरित कार्रवाई और वेतन भुगतान का आश्वासन ।
➡️ शिकायत के बाद मैसेंजर के द्वारा आनन-फानन में की जा रही है बचाव की कागजी तैयारी ।
सुशील झा

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-