April 17, 2026

सरैयाहाट के उ0 म0 वि0 खोजवा में एकमात्र अकेली शिक्षिका को करना पड़ रहा है स्कूल का सारा काम- सुशील झा

Spread the love

दुमका:-(झारखंड)

 

*सरैयाहाट के उ0 म0 वि0 खोजवा में एकमात्र अकेली शिक्षिका को करना पड़ रहा है स्कूल का सारा काम*

 

🔹️ सरैयाहाट के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजवा में एकमात्र अकेली शिक्षिका को करना पड़ रहा है स्कूल का सारा काम ।

 

🔹️ कक्षा 1 से 8 तक के लिए संचालित उ0 म0 वि0 खोजवा में पिछले कई सालों से कई बार द्वितीय शिक्षक का नियमविरूद्ध तरीके से होता रहा है अन्य विद्यालय में प्रतिनियोजन । और विद्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत अकेली शिक्षिका को करना पड़ रहा है विद्यालय का सारा काम । जबकि कक्षा 1 से 5 वाले अन्य कई प्राथमिक विद्यालय में उपलब्ध हैं दो या अधिक शिक्षक ।

 

🔹️ उ0 म0 वि0 खोजवा में दूसरे शिक्षक की कमी झेल रहे गाँव के लगभग 65 ग्रामीणों व अभिभावकों द्वारा सितंबर 2018 से ही विभाग को दिया जा रहा है आवेदन ।

 

🔹️ कुछ दिनों के लिए विद्यालय में द्वितीय शिक्षक को भेजकर अन्य बहाने से पुनः नियमविरूद्ध तरीके से जिला मुख्यालय के किसी विद्यालय में एक साल के लिए प्रतिनियोजित कर दिए जाने पर दो शिक्षक आवंटित वाले उ0 म0 वि0 खोजवा(सरैयाहाट) में दूसरे शिक्षक की लगातार कमी से पुनः क्षुब्ध हुए इस गाँव के लगभग 50 से उपर की संख्या में ग्रामीणों व अभिभावकों ने अक्टूबर 2021 में पुनः विभाग को आवेदन देकर “शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009” के तहत् विद्यालय में द्वितीय शिक्षक उपलब्ध कराने की लगा चुके हैं गुहार । परन्तु दो महीने बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा विद्यालय में नहीं भेजा गया है द्वितीय शिक्षक ।

 

🔹️ बहरहाल,इस विद्यालय में द्वितीय शिक्षक नहीं भेजे जाने पर इस विद्यालय में नामांकित बच्चों के अभिभावक अब ले सकते हैं न्यायालय की शरण या फिर विभाग को सूचना देकर कटवाएंगे अपने बच्चों का नाम ।

 

 

सुशील झा