October 28, 2026

सराहनीय कार्य मीरजापुर पुलिस-

Spread the love

*सराहनीय कार्य मीरजापुर पुलिस 13.12.2021*

*1- थाना को0कटरा पुलिस द्वारा अपहर्ता बरामद एंव अभियुक्त गिरफ्तार-*

अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना को0कटरा पुलिस द्वारा अपहर्ता बरामद एवं अभियुक्त गिरफ्तार किया गया । दिनांक 28.11.2021 थाना को0कटरा पर पंजीकृत अभियोग के विवेचना के क्रम मे आज दिनांक 13.12.2021 को विवेचक उ0नि0 हरिकेश राम आजाद मय हमराह हे0कां0 विनोद कुमार, हे0कां0 शोकत अली व म0कां0 अर्चिता प्रजापति द्वारा अभियुक्त विकाश उर्फ बच्चा पुत्र सुरेश भारती नि0 राजेन्द्र नगर भटवा की पोखरी थाना को0कटरा मीरजापुर को मीरजापुर बस स्टेण्ड से गिरफ्तार किया गया है तथा अपहर्ता को बरामद किया गया है । अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल भेजा गया है ।

 

*2-थाना को0कटरा पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार-*

अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0कटरा पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया । दिनांक 27.07.2021 को थाना को0कटरा क्षेत्रान्तर्गत लालडिग्गी निवासी वादी मनोज कुमार शुक्ला पुत्र स्व0 हृदयनरायन शुक्ल द्वारा थाना को0कटरा पर नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधडी के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था । विवेचक उ0नि0 संजय कुमार यादव द्वारा उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम मे साक्ष्य संकलन के उपरान्त आज दिनांक 13.12.2021 को मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त चन्द्रलोक पुत्र स्व0 चिन्तामणी नि0 भेलखा थाना सराय ममरेज जनपद प्रयागराज को धुंधी कटरा कैनरा बैंक से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

 

*3-जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 23 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया ।*

थाना को0शहर-02

थाना को0देहात-04

थाना विन्ध्यांचल-01

थाना कछवा-03

थाना चिल्ह-02

थाना पड़री-03

थाना जमालपुर-04

थाना जिगना-02

थाना मड़िहान-02