*सरायइनायत की पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया*
सरायइनायत प्रयागराज। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन पर गुमशुदा तथा अपहृता को सकुशल बरामद करने हेतु दिए गये निर्देश के अनुपालन में थाना सरायइनायत के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में थाना पुलिस ने चौबीसी घण्टे अन्दर एक अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस।के मुताबिक पीड़ित ने अपने महिला/बच्ची की अपहरण को लेकर पुलिस को तहरीर दी थी। इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए सरायइनायत पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 256/21 के तहत धारा 363, 366 तथा एससी एसटी का केस दर्ज कर मामले की जाच पड़ताल में जुटी। छानबीन के दौरान उसका सुराग मिलने पर 24 घण्टे के भीतर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही पूरी की गई।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हनुमानगंज आशुतोष दीक्षित सिपाही ओमप्रकाश महिला सिपाही रीना यादव आदि रहे।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-