November 1, 2026

सरकारी नौकरी की ओर आकर्षित होते युवा-

Spread the love

*सरकारी नौकरी की ओर आकर्षित होते युवा..!!*

 

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

आज का युवा वर्ग सरकारी नौकरियों को वरीयता देता है क्योंकि उसे लगता है कि सरकारी नौकरी होने से समाज में मान सम्मान अधिक होगा! इससे परिवार यार दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच प्रतिष्ठा और रुतबा बढ़ता है! उनके अनुसार सरकारी नौकरी में काम का तनाव कम और कमाई के कई स्रोत होते हैं! उन्हें मालूम है कि निजी क्षेत्र की नौकरियों में परिश्रम ज्यादा करना होता है तभी परिणाम अच्छे आते हैं व थका देने वाले श्रम से कन्नी काटते से दिखाई पड़ते हैं! सरकारी कामकाज के घंटे निश्चित होते हैं और वेतन भत्ते आदि भी युवा वर्ग को लालायित करते हैं सरकारी नौकरी युवाओं के साथ उनके मां बाप के लिए भी उनके विवाह में मोटे दहेज की आशाएं जगाती है! सरकारी नौकरी होने से आजादी के साथ जिंदगी सही पटरी पर दौड़ेगी और बुढ़ापा आराम से कटेगा यह सोच भी युवाओं को सरकारी नौकरी की ओर आकर्षित करती है यह किसी से छिपा नहीं है मगर सवाल है कि सरकारी नौकरी इतनी बड़ी युवा आबादी को उपलब्ध होगी कहां से।

 

*🙏🏻🙏🏻💥💥समीर*