सम्पत्ति के विवाद में पुत्र ने की पिता की हत्या (थानाक्षेत्र कंधई के ग्राम नरसिंहपुर गांव का प्रकरण)
प्रतापगढ़ थानाक्षेत्र कंधई के ग्राम नरसिंहपुर गांव के पास सड़क के किनारे गांव के ही एक बृद्ध व्यक्ति रामसूरत उर्फ धनगू वर्मा (उम्र लगभग 70 वर्ष) के मिले शव के सम्बन्ध में जांच से ज्ञात हुआ कि कुछ दिन पूर्व राम सूरत वर्मा (मृतक) द्वारा अपनी जमीन बेची गयी थी। जमीन बिक्री से मिला पैसा इनका बड़ा बेटा रामशिरोमणि वर्मा (उम्र लगभग 45 वर्ष) मांग रहा था। राम सूरत वर्मा (मृतक) द्वारा पैसा ना देने पर इनके बड़े बेटे रामशिरोमणि वर्मा द्वारा कुल्हाड़ी से मारकर इनकी हत्या कर दी गयी।पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-