June 23, 2026

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मुश्किलें दिन- प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही- अजय मिश्रा

Spread the love

रामपुर

 

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मुश्किलें दिन- प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। शनिवार को कोर्ट ने जौहर ट्रस्ट की 70.05 हेक्टेयर जमीन उत्‍तर प्रदेश सरकार के नाम दर्ज करने का आदेश दिया है। यह जमीन अभी तक आजम खान की जौहर ट्रस्ट के नाम पर थी।

 

बता दें कि समादवादी पार्टी के सांसद आजम खान मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रस्ट ने शासन से 12.5 एकड़ जमीन खरीदने की अनुमति ली थी, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए ट्रस्ट ने करीब 70 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन खरीद ली।

 

आरोप है कि इस दौरान जमीनों पर अवैध कब्जे भी किए गए और सरकारी नियमों में फेरबदल किया गया। जिसके मद्देनजर एडीएम जेपी गुप्ता की कोर्ट ने शनिवार को यह फैसला सुनाया।