समस्तीपुर सदर अस्पताल में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पोस्टमार्टम के नाम पर बेटे से मोटी रक़म की मांग की गई। रुपया नही देने के कारण पोस्टमार्टम कर्मी ने शव देने से इंकार कर दिया। मामला समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे आहार गांव की है। जंहा के महेश ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था 25 मई से घर से लापता हो गया था। परिजन ने पहले तो अपने स्तर से काफी खोजबीन की। बाद में फेसबुक और व्हाट्सअप के माध्यम उसे ढूंढने की कोशिश की।
7 जून को उन्हें जानकारी मिली कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है। जिसके बाद वो मुसरीघरारी थाना पहुंचे। थाना से उन्हें जानकारी दी गई कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जिसके बाद वो सदर अस्पताल पहुंचे। पहले तो पोस्टमार्टम कर्मी ने शव दिखाने से आनाकानी किया, लेकिन बाद में काफी गुहार के बाद उसे शव दिखाया गया। शव देखकर उसने अपने बेटे संजीव ठाकुर के रूप में पहचान किया।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-