April 20, 2026

सभी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को वर्चुअल (ऑनलाइन) के माध्यम से शपथ दिलाया गया- दीपक कुमार सिंह

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर*

 

*सभी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को वर्चुअल (ऑनलाइन) के माध्यम से शपथ दिलाया गया*

 

*संवाददाता/ दीपक कुमार सिंह*

चोलापुर क्षेत्र के सभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को आज ऑनलाइन के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा सभी क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को अपने ही ग्राम सभा में ग्राम प्रधान पद की शपथ दिलाई गई जिसमें शासन के द्वारा कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र के पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के बीच नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया इसी क्रम में ग्राम सभा नया में नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान पूजा सिंह पत्नी संदीप कुमार सिंह के द्वारा भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा अपने ही ग्राम सभा में शपथ दिलाया गया और उनके द्वारा शपथ लेने के बाद बताया गया कि मेरा मुख्य उद्देश्य अपने गांव का विकास करना और गांव की महिलाओं की सरकार के द्वारा चल रहे अनेक प्रकार की योजनाओं सुविधा पहुंचाने का प्रयास सर्वप्रथम किया जाएगा उसके बाद गांव में रास्ता पानी व आवास की भरसक प्रयास के द्वारा समुचित विकास किया जाएगा जहां पर उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान का उत्साहवर्धन भी किया गया और वहां पर साथ में उपस्थित चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज कमल भूषण राय व साथ में उपस्थित मुर्दहा चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण विश्वकर्मा व क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम विकास अधिकारी के साथ क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।