दिनांकआज दिनांक 22.10.2018 को आयुक्त सभागार वाराणसी में जिलाधिकारी वाराणसी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी की अध्यक्षता में दिनांक 25.10.2018 एवं 26.10.2018 को आरक्षी एवं समकक्ष पदो पर सीधी भर्ती 2018 के अन्तर्गत आयोजित होने वाली आफ लाइन लिखित परीक्षा से सम्बन्धित समस्त सकेन्द्र व्यवस्थापको/आधीक्षकों एवं टी0सी0एस0 कम्पनी के अधिकारी एंव पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। उकत्त गोष्ठी में जिलाधिकारी वाराणसी एं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा केन्द्रों के अन्दर निम्नलिखित सामग्री को लाये जाने हेतु प्रतिबन्धित किया गया हैः-
1- किसी भी प्रकार की मुद्रित या लिखित सामग्री, कागज के टुकड़े, रेखागणित पेंसिल बाक्स/प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल लेखन पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रानिक पेन स्कैनर आदि। केवल नीला एवं काला बॉल प्वाइन्ट पेन की अनुमति होगी।
2- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड इस्यादि जैसी कोई भी संचार डिवाइस कैमरे, ब्लूटूथ डिवाइस इत्यादि जैसे संचार उपकरण, डिजीटल घडी परीक्षा केन्द्र में वर्जित है।
3- सभी गहने जैसी अंगूठी, बालियां, नाकपिन, चेन हार/लटकन, बैज और ब्रोच इत्यादि। वालेट, गोगल्स हैंडबैग, बेल्ट, कैप इत्यादि जैसे अन्य सामान।
4- किसी भीखाने योग्य वस्तु खुली या पैक की हुई, पानी की बोतल एवं कैमरा इत्यादि लाने की अनुमति नही है।
5- अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा समय से दो घण्टे पहले शुरु होगा तथा परीक्षा केन्द्रो का प्रवेश द्वार परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व बन्द कर दिया जायेगा।
6- अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबा वेबसाइट से डाउनलोड किया गाय अपना प्रवेश पत्र साथ में लायेगें। अभ्यर्थी की नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो प्रवेश पत्र पर चिपकी होनी चाहिए एवं अभ्यर्थी एक आई डी प्रूफ(आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट एवं वोटर आई डी कार्ड) की मूल प्रति भी साथ में लायेगें। उपरोक्त दस्तावेज न होने की स्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।
7- परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकारर की नकल करने/कराने, अनुचित साधनो का प्रयोग करने तथा अभ्यर्थी के स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति ( मुन्ना भाई) को बैठाकर परीक्षा में सम्मिलित किये जाने की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
प्रभारी निरीक्षक
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी।

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza