लखनऊ
सप्ताह के अंत मे होने वाले दो दिनोँ के लॉक डाउन में पुलिस दिखी सख्त।
*डीसीपी उत्तरी श्रीमती शालिनी व एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उत्तरी क्षेत्र में सभी थाना अंतर्गत पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और आने जाने वाले लोगों की चेकिंग की। अनावश्यक निकल रहे लोगों को समझाकर घर भेजा।*
उत्तरी क्षेत्र में प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्र में निकल कर लॉक डाउन की गाइडलाइन को पालन कराने के लिए अपने मातहतों को उचित दिशा निर्देश दिए।
पुलिस की सख्ती से लॉक डाउन का असर देखने को मिला।


More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-