लखनऊ
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा 4 सालों में अपनी एक भी योजना नहीं लागू कर सकी
भाजपा ने सिर्फ सपा सरकार के समय की योजनाओं पर अपनी मुहर लगाई है
अखिलेश ने सवाल पूछा कि सपा सरकार के समय लखनऊ में प्रतिष्ठित कैंसर इंस्टिट्यूट बनकर तैयार हो गया था लेकिन मौजूदा सरकार ने अभी तक उसे चालू क्यों नहीं किया
प्रदेश में रेप की घटनाओं से जब भाजपा सरकार की बदनामी हुई तो मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति के नाम पर भ्रामक प्रचार कर एक और इश्तेहार पेश कर दिया
यादव ने कहा कि बंद हो चुकी 181 में कार्यरत महिलाओं को आज भी वेतन के लिए गुहार लगानी पड़ रही है
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की शुरुआत सपा सरकार में हुई 3.5 साल में भी भाजपा इसे पूरा नहीं कर पाई जबकि आगरा एक्सप्रेसवे 2 वर्ष से कम समय में ही बन गया था
भाजपा सरकार ने आते ही अपनी नकारात्मक सोच के साथ विकास कार्यों को विध्वंस कर दिया जनता भाजपा को उसके कामों का सही जवाब जरूर देगी





More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-