बदायूं से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपने सगे बहनोई अनुजेश प्रताप सिंह द्वारा भाजपा की सदस्यता लेने के उपरांत उनसे अपने समस्त रिश्ते तोड़ लिए हैं। प्रेस को जारी बयान में धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि उन्हें मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि फिरोजाबाद निवासी अनुजेश प्रताप सिंह 24 मार्च 2019 को भाजपा में शामिल हो गए हैं।
धर्मेंद्र यादव ने इस बावत एक पत्र भी जारी किया है जिसमें लिखा है, कि मीडिया ने उन्हें मेरे बहनोई के रूप में प्रस्तुत कर सुर्खिया बनाई हैं। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भाजपा के किसी भी नेता से मेरा कभी कोई संबंध नहीं हो सकता है। अत: अनुजेश प्रताप सिंह से भी मेरा अब कोई संबंध नहीं हैं। मेरा मीडिया के साथियों से निवेदन है कि भविष्य में उन्हें कभी भी मेरे रिश्तेदार के तौर पर प्रस्तुत ना करें।’

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक