*सपा राज्य मंत्री के बेटे ने बलात्कार के बाद की दलित बेटी की हत्या,लगे गंभीर आरोप*
*पुलिस की घोर लापरवाही भी हुई उजागर*
*सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के गाड़ी के आगे कूद कर पीड़ित मां ने आत्मदाह की कोशिश की थी.*
*सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे दिवंगत फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह चर्चा में है*
उन्नाव में एक दलित युवती का शव समाजवादी पार्टी के एक नेता के खेत से मिलने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
आरोप है कि रजोल सिंह ने न सिर्फ दलित युवती का अपहरण किया बल्कि उसे जान से मारकर टॉयलेट के टैंक में दफना दिया. अब दो महीने बाद लड़की की लाश मिली है, जिसपर राजनीति गरमा गई है.
युवती 8 दिसंबर को लापता हुई थी. पुलिस ने साथी की निशानदेही पर आरोपी की खाली जमीन से शव बरामद किया है. मां ने 9 दिसंबर को ही रजोल सिंह के खिलाफ तहरीर देते हुए बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था. लेकिन मामला फतेहबहादुर के बेटे से जुड़ा होने के चलते पुलिस लगातार मामले में हीला-हवाली कर रही थी.
24 जनवरी को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के गाड़ी के आगे कूद कर पीड़ित मां ने आत्मदाह की कोशिश की थी. मामला लखनऊ पहुंचने पर उन्नाव पुलिस के हाथ पैर फूल गए।
बीती 4 फरवरी को पुलिस ने आरोपी रजोल सिंह को पीसीआर रिमांड पर लेकर पूछताछ की, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई.इनपुट के आधार आरोपी के साथी सूरज सिंह को उठा कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने रजोल के साथ मिलकर युवती की हत्या के बाद उसे दफनाने की बात कबूल कर ली.मृतक की मां का कहना है कि वह बार लगातार पुलिस से अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगा रही थी लेकिन पुलिस की आरोपी रजोल सिंह से मिली भगत थी. युवती की लाश मिलने के बाद उन्नाव पुलिस अब सवालों के घेरे में है. लापरवाही के चलते शहर कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है.
*राजनीति भी तेज हो गई है*—
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, ‘उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अति-दुःखद व गंभीर मामला है.
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक बहुत गंभीर मामला है जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
केशव मौर्य ने कहा, ‘अखिलेश यादव जी, सपा नेता के खेत में दलित बेटी का शव बरामद, जब बेटी की मां आपकी गाड़ी के सामने गिड़गिड़ा रही थी तो उनकी बात नहीं सुनना और सपा नेता का संरक्षण करोगे. नई सपा में सपाइयों का हर घिनौना अपराध माफ करोगे, जांचकर दोषी को दंड पीड़ित को न्याय दिलाने कसर नहीं छोड़ेंगे.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-