लखनऊ….सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर भाजपा सरकार की बुलडोजर नीति पर सवाल उठाए।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अवैध निर्माण व कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाने से पहले भाजपा सरकार अपने सभी कार्यालयों, मंत्री, नेताओं व कार्यकर्ताओं के घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों के वैध नक्शे व अनुमति की जांच कर उन पर बुलडोजर चलाए।दूसरों का घर-दुकान गिराने वाले भाजपाई पहले खुद पर इसे लागू करके दिखाएं।अखिलेश यादव शनिवार को गुजरात में थे जहां उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भाजपाई सरकारों ने गांधी जी के अहिंसा व सौहार्द के सिद्धांत की जगह हिंसा व नफरत के प्रतीक एनकाउंटर व बुलडोजर की मानसिकता को अपना लिया है।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-