सदर सीट से प्रमोद द्विवेदी को चुनाव लड़ा सकती हैं भाजपा
फतेहपुर। जनपद के राजनैतिक गलियारे से एक बड़ी ख़बर आ रही है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर सदर सीट से पूर्व ज़िला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी को चुनाव लाडवा सकती हैं।
बताते चलें कि मौजूदा समय में सदर सीट से भाजपा के ही विक्रम सिंह विधायक हैं किन्तु एक जिले से एक विरादरी का एक प्रत्याशी की गणित के चलते उनका टिकट काटे जाने की चर्चाएं हैं।
इधर ब्राम्हण समाज से शुरू हुईं दावेदारी के बीच अंदर खाने से छन कर आ रही ख़बर के मुताबिक़ पूर्व ज़िला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी को सदर सीट से टिकट मिल सकता हैं। उनका निर्विवाद राजनैतिक कैरियर उनका सबसे मजबूत पक्ष माना जाता है।
सूत्र बताते हैं कि हाईकमान स्तर से उन्हें सिग्नल भी दे दिया गया है और उनके समर्थक प्रचार भी कर रहे हैं। ज्ञातव्य रहे कि सदर सीट से भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी के बड़े भाई संतोष तिवारी भी दावा ठोक रहे हैं।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-