April 16, 2026

सड़क सुरक्षा माह” के दृष्टिगत शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरुद्ध की गयी कार्यवाही-

Spread the love

*प्रेस नोट यातायात पुलिस गोरखपुर दिनांक 12.06.2022*

 

*”सड़क सुरक्षा माह” के दृष्टिगत शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरुद्ध की गयी कार्यवाही*

 

दिनांक 11.06.2022 को रात्रि 21:00 बजे से 23:00 बजे तक सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में टीआई मनोज कुमार राय, टीआई श्यामनन्द राय, टीआई विनोद कुमार के द्वारा शहर क्षेत्र के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित टीपी नगर व थाना कैण्ट स्थित कूड़ाघाट तिराहा एवं विश्वविद्यालय चौराहा पर मदिरा का सेवन कर वाहन चला रहे वाहन चालकों को ब्रेथ एनालाइजर के द्वारा चेक किया गया एवं कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान 128 वाहन चालको को ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेक किया गया, जिसमें मदिरा का सेवन कर वाहन चला रहे 03 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई एवं आगे से वाहन चलाते समय शराब न पीने की सलाह दी गई।