*सड़क पर अतिक्रमण कर जाम लगाने वाले ठेला खोमचा वालों के खिलाफ यातायात विभाग ने की कार्रवाई*
*शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए टीआई अख्तियार अहमद ने दल बल के साथ की कार्रवाई*
गोरखपुर । शहर में जाम के लिए बाधक बन रहे ठेला खोमचा वाले, बेतरतीब खड़ी गाड़ियों की वजह से शहर में जाम की समस्या बनी रहती है। जिस के निदान के लिए एसपी ट्रैफिक इंदु प्रभा सिंह के नेतृत्व में टीआई अख्तियार अहमद अंसारी ने आज अपने हमराह सिपाहियों के साथ टाउन हॉल घोष कंपनी शास्त्री चौक अंबेडकर चौराहा बेतियाहाता हरिओम नगर में सड़क पर खड़े ठेले खोमचे वाले को हटाया गया तथा साथ ही हिदायत दी गई कि अगर ठेला खोमचा लगाकर यातायात बाधित किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिसको लेकर टीआई अख्तियार अहमद अंसारी ने जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की गई सड़क पर बेतरतीब तरीके से गाड़ी खड़ा करके जाम लगाने वालों का एमबी एक्ट में चालान भी किया गया। नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को क्रेन के माध्यम से उन्हें यार्ड में भेजने का काम भी किया गया। एसपी ट्रैफिक इंदु प्रभा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह प्रयास लगातार जारी रहेगा आम नागरिकों से अपील है कि सड़क पर बेतरतीब तरीके से गाड़ियां ना खड़ी करें इससे आए दिन जाम की समस्या से आम नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करेंगे।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-