बिहार MVD INDIA NEWS से मो0 नदीम अख्तर की रिपोर्ट
*सड़क दुर्घटना से 2 विद्यार्थी की मौत तथा एक बुरी तरह घायल।*
जिला कटिहार में आए दिन दुर्घटनाएं देखने को मिलती ही रहती है मानो दुर्घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रहा ऐसे ही एक घटना आजमनगर प्रखंड अंतर्गत पजगाछी सालमारी मुख्य मार्ग की है जिसमें पिकअप चालक के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि पिकअप जो आलू से लदी हुई थी तीन विद्यार्थियों को कुचलकर फरार होने में सफल हो गए। 2 विद्यार्थी की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल। घायल विद्यार्थी को उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया। वहीं मृत विद्यार्थी गुड्डू सिंह उम्र 14 वर्ष पिता निमाई सिंह एवं मृत स्वपन सिंह उम्र 12 वर्ष पिता मंटू सिंह को स्थानीय प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया तथा घायल विद्यार्थी राजा सिंह उम्र 10 वर्ष पिता निमाई सिंह गंभीर रूप से घायल स्थिति में चिकित्सालय भेज दिया गया।
यह घटना आजमनगर तथा कदवा प्रखंड के बीचो बीच हुई स्थानीय ग्रामीणों की माने तो घटनास्थल से करीब 300 मीटर के दायरे में पुलिस चेक पोस्ट एवं लगभग 1200 मीटर की दूरी पर ओपी सालमारी होने के बावजूद आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही का उठता है बड़ा सवाल। सवाल उठना स्वाभाविक है क्योंकि पुलिस अधिकारी चेक पोस्ट पर अनुपस्थित थे ।
विद्यार्थी कदवा प्रखंड का स्थानीय निवासी थे इसी बीच कदवा प्रखंड एवं आजमनगर प्रखंड के अंचल पदाधिकारी मौके पर पीड़ित परिवार से मिल कागजी कार्रवाई कर दोनों मृतक के परिवार को चेक के माध्यम से चार-चार लाख की सहायता राशि प्रदान की गई। ऐसे में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल





More Stories
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-
अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर रखे ईंट से टकराई सात घायल-
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-