May 1, 2026

सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की दर्दनाक मौत-

Spread the love

जौनपुर

 

*सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की दर्दनाक मौत,1 वर्ष पूर्व हुई थी दोनों की शादी*

 

चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी- आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरईछ ग्राम सभा के समीप शारदा सहायक नहर के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्थानीय गांव निवासी बाइक सवार पति पत्नी को धक्का मार दिया जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी हॉस्पिटल जाते समय दम तोड़ दी।

जानकारी के अनुसार बरईछ गांव निवासी किशून राजभर का 22 वर्षीय बेटा अजय राजभर अपनी पत्नी कुसुम राजभर 20 वर्ष को दवा दिलाने गया था। शारदा सहायक नहर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने धक्का मार दिया। जिसके बाद अजय की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, पत्नी कुसुम को बीरीबारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर उसने भी दम तोड़ दिया। बता दें कि कुसुम 6 माह की गर्भवती भी थी। स्थानीय लोगो ने बताया कि उक्त स्कॉर्पियो जिसका नंबर UP 60 Z 2311 है, उसका बीमा 22 जून को एक्सपायर बता रहा है। जानकारी पर पहुंची चंदवक पुलिस ने चालक को पकड़कर थाने ले गई और शवों को सील कराकर पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर भेज दी। अजय व कुसुम की मौत के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। वही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बता दे कि अजय काफी होनहार व मिलनसार लड़का था।