संभल में देर रात दो बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत हुई। संभल के एसपी ने बताया, “बहजोई-चदौसी राजमार्ग पर दो निजी बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत और 8 लोग घायल हुए। सभी मृतक संभल जनपद के छपरा गांव के हैं और एक शादी समारोह से लौट रहे थे।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ितों की सहायता करने व घायलों को जल्द से जल्द बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-