June 14, 2026

संदिग्ध हालातों में तालाब में डूबी किशोरी, मौत-

Spread the love

*संदिग्ध हालातों में तालाब में डूबी किशोरी, मौत*

 

*तालाब के बाहर मिली साइकिल व चप्पल,भोर में कोचिंग जाते समय हुई वारदात*

 

*हादसा होता तो फिर साइकिल व चप्पल क्यों मिला बाहर*

 

कौशाम्बी। करारी कोतवाली अंतर्गत चक सैय्यदअलीपुर निवासिनी एक किशोरी की सोमवार की सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिवार व मुहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटनास्थल तालाब के पास मृतका का चप्पल व साइकिल पड़ी होने से लोग संदिग्ध की ओर देखने लगे हैं।

घटना का जिक्र करें तो चकसैय्यद अलीपुर निवासिनी रानी देवी पुत्री राकेश कुमार प्रधान (13) रोजाना की तरह सोमवार को अपने भाई अखिलेश के साथ अलग साइकिल में सवार होकर कोचिंग जा रही थी। रास्ते में मौजूद तालाब के आगे जब अखिलेश पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन पीछे नहीं है, आवाज देने के बाद जब उसे आहट नहीं मिली तो वह मुड़कर घर पहुंचा और परिजनों को बताया। यह सुन गांव व परिवार के लोग तालाब के पास पहुंचे तो देखा कि रानी की साइकिल व उसका चप्पल तालाब के बाहर पड़ा है। लोगों को शक हुआ तो तालाब छानबीन किया तो रानी बेहोश हालत में मिली। आनन फानन उसे इलाज के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि अब इसे हादसा मानकर तालाब में डूबने मौत माना जाए तो सवाल इस बात का उठ रहा है कि आखिर यदि साइकिल से जाते समय रानी तालाब में गिर जाती तो साइकिल भी साथ होती। इतना ही नहीं हादसा होता तो उसका चप्पल भी बाहर क्यों पड़ा होता। या फिर रानी साइकिल और चप्पल बाहर उताकर तालाब की ओर गई हो, लेकिन ऐसा क्यों। हालांकि इस तरह से घटना तमाम तरह के सवाल खडा कर रही है। उधर घटना के बाबत एसओ करारी से जरिए दूरभाष बात की गई तो उन्होंने कहा कि किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हुई है, लेकिन साइकिल और चप्पल बाहर मिला है, इससे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। उधर घटना के बाद से मृतका के परिवार का रो-रो कर बुराहाल रहा|