अपडेट
संजय सिंह का बयान —
कल मैंने प्रेस कांफ्रेंस में ये बात कही थी वो योजनाएं योगी सरकार ल रही है जो स्कूल के बच्चो के लिए युपी में मुसीबत बन गई है। ठंड में उनके और उनके परिवार के सामने कोई विकल्प सिवाए ठंड खाने के नह बचेगा। – हमने घोटाले का खुलासा किया था। योगी सरकार ने कहा कि 11 सौ वो देंगे- संजय सिंह
मैने मांग की थी 3000 रुपये खातों में डाले जाए। स्कूल बैग, स्वेटर, मोजा, शर्ट पेंट, आज खुद बाजार से खरीदकर लाया हूँ। 358 मै एक शर्ट है, 358 में पेंट है दो जोड़े 1512 में ड्रेस के आएंगे। एक स्वेटर सामान्य क्वालिटी के है जो 428 का है, इसके अलावा एक जूता जोड़ी 250 रुपये में है ये किसी ब्रांडेड कम्पनी के नही है 48 का मौजा और 350 में बैग है। इसका कुल योग 2636 रुपये है । – संजय सिंह
योगी सरकार इस ठंड में जो ड्रेस, जूता, मोजा, पेंट, स्वेटर दे रही है जनधन खातों में ये 1100 दे रहे जबकि जनधन खाते अधिकतर बन्द हो चुके है पैसा नही पहुच पा रहा बेसिक शिक्षा मंत्री को में एक चेक भेज रहा हूँ कि वो सरकार द्वारा की गई घोषणा के तहत बच्चो की ड्रेस और स्वेटर मोजे मुझे भेजे। साथ मे चिट्ठी भी भेज रहा हूँ। योगी सरकार गरीब बच्चो और उनके अभिभावकों के साथ मजाक करने का काम कर रही है। सरकार ने इस ठंड में बच्चो को ठिठुरने के लिए छोड़ दिया है। 2600 रुपये कमसे कम सरकार दे। वरना जो घोषणा की है वो महज एक ड्रामा है सरकार का। – संजय सिंह





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-