September 23, 2026

संगीत गायन व भजनों से ही मिलती है मनमोहक : ज्योति गुप्ता –

Spread the love

*संगीत गायन व भजनों से ही मिलती है मनमोहक* ज्योति गुप्ता

 

वाराणसी- बनारस के लोहटिया स्थित रुपवाणी थियेटर का आयोजित संपन्न हुआ। जिसमें महान तबला वादक पंडित किशन महाराज जी के गुरु वाद्य शिरोमणि पंडित कंठे महाराज जी के ५३वीं पुण्यतिथि पर संगीत गोष्ठी समारोह में काशी की होनहार कलाकार ज्योति गुप्ता द्वारा भजनों व कजरी के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सुमधुर प्रस्तुति साकार हुआ। भजनों के प्रस्तुति से रसासिक्त किया,बोल थे राम भजा सो जीता, हे शिवशंकर के डमरू। इन्होंने अपने गायन के ऋतु अनुकूल मिर्जापुरी कजरी से किया ।जिसके बोल थे अरे रामा देख के मनवा लुभाये नगरिया कासी हर घड़ी। तबला संगति में श्रीकान्त मिश्र जी, हारमोनियम चंद्रशेखर शर्मा , साइड रीदम पर संजय श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पंडित पूरण महाराज जी ने दिया।