September 23, 2026

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के विस्तार की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पहली एक्सचेंज डीड की- अजय मिश्रा

Spread the love

अयोध्या

 

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के विस्तार की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पहली एक्सचेंज डीड की है। इसके साथ ही अब रामकोट स्थित फकीरेराम मंदिर भी राम मंदिर परिसर का हिस्सा हो गया है।फकीरेराम मंदिर के महंत को इसके बदले तीन करोड़ 71 लाख रुपये तथा रामकोट में ही तकरीबन चार बिस्वा जमीन दी गई है।