August 17, 2026

शॉर्ट सर्किट से लगी आग ,धू-धू करके जला ट्रांसफार्मर*

Spread the love

*शॉर्ट सर्किट से लगी आग ,धू-धू करके जला ट्रांसफार्मर*

कुसम्ही बाजार। खोराबार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौकी अंतर्गत कुसम्ही बाजार में गोरखपुर से कसया सड़क के बगल में स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर में रविवार को शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिसके कारण ट्रांसफार्मर धू-धू करके जलने लगा। इस घटना के बाद किसी प्रकार का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े सभी बिजली उपभोक्ताओं के घर की बिजली की सप्लाई बंद हो गई है। जिससे सभी उपभोक्ताओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में जगदीशपुर पावर हाउस के जे ई रवि सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। जिसके कारण कारण ट्रांसफार्मर जल गया है ।और सभी उपभोक्ताओं के घर की सप्लाई भी चली गई है। यह एक गंभीर मामला है जिसे जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा।