June 14, 2026

शुरू हुई कवायद बनारस – प्रयागराज के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की

Spread the love

वाराणसी:पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी इलाहाबाद रेल खंड पर बिजली से संचालित इलेक्ट्रानिक इंजन से ट्रेन चलाने की कवायद शुरू कर दी गई है । गुरुवार को मुख्य संस्थायुक्त ए के जैन, मंडल रेल प्रबंधक एस के झा ,मुख्य परिचालन प्रबंधक, चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रानिक सहित विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ विशेष ट्रेन से रेलवे ट्रैक के साथ जगह जगह लगे ट्रासंफार्मर आदि का निरीक्षण किया । निरीक्षण करते हुए मडुआडीह पहुचे जहाँ से शाम पाच बजे स्पेशल ट्रेन इलेकट्रानिक इंजन के साथ ट्रायल पर निकली जो एक सौ साठ की रफ्तार से अधिकारियों को लेकर इलाहाबाद पहुँची।