पत्र सूचना शाखा
*(मुख्य सचिव मीडिया कैम्प)*
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0
*शीतलहर के दृष्टिगत संरक्षित गोवंश को समुचित सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित*
*जनपदों के लिए नामित नोडल अधिकारी गो आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करायें*
*यह सुनिश्चित किया जाये कि कहीं भी गोवंश छुट्टा न घूमें, इन्हें गो-आश्रय केन्द्रों में लाकर इनकी समुचित देखभाल की जाए*
*छुट्टों जानवरों को गो-आश्रय केन्द्रों में पहुँचाने की व्यवस्था की जाये*
*गो-आश्रय केन्द्रों में गोवंश के लिए चारा, पानी, सुरक्षा, साफ-सफाई व इलाज की पूरी व्यवस्था रहे*
*पशुओं को ठण्ड से बचाने के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किये जायें*
*राजेन्द्र कुमार तिवारी,*
*मुख्य सचिव*
*दिनांक: 23 नवम्बर, 2021*
*लखनऊः* शीतलहर के दृष्टिगत संरक्षित गोवंश को समुचित सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि जनपदों के लिए नामित नोडल अधिकारीगण गो आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करायें। उन्होंने कहा कि सभी गो आश्रय केन्द्रों में पश्ुाओं के लिए भूसा, चारा, पानी, सुरक्षा एवं साफ-सफाई व इलाज की पूरी व्यवस्था रहे। इसके अलावा गोवंश को शीत लहर से बचाने के लिए भारी पुख्ता इंतजाम किये जायें तथा जरूरत के अनुसार शेड, तिरपाल, पॉलीथीन, टाट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कहीं पर भी गोवंश छुट्टा न घूमें तथा इन्हें गो आश्रय स्थलों पर ले जाकर उनकी समुचित देखभाल की जाये। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में अधिक संख्या में छुट्टा पशु बाहर हैं, उनके लिए कार्ययोजना बना ली जाये तथा जरूरी होने पर कैटल कैचर की भी व्यवस्था कर ली जाये।
इससे पूर्व बैठक में संरक्षित गोवंश को समुचित सुरक्षा तथा गोवंश आश्रय स्थलों में गोवंश को ठण्डक से बचाने के लिए की गई व्यवस्थाओं आदि की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में बताया गया कि सभी गोवंश आश्रय स्थलों का शत-प्रतिशत सत्यापन करा लिया गया है तथा सभी जरूरी व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कर ली गई है।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव पशुपालन सुधीर गर्ग सहित सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
———–

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-