June 23, 2026

शिवसैनिकों का राजभवन घेराव व धरना प्रदर्शन- अजय मिश्रा

Spread the love

ब्रेकिंग लखनऊ

 

शिवसैनिकों का राजभवन घेराव व धरना प्रदर्शन

 

आज दिनांक 27.11.2020 को शिवसेना प्रदेश कार्यालय सरोजनी नगर, लखनऊ में उ0प्र0 की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रस्तावित आगामी 30 नवम्बर राजभवन घेराव व धरना प्रदर्शन के संदर्भ में लखनऊ इकाई की समीक्षा बैठक की गई।

 

उक्त बैठक में राज्य प्रमुख ठा0 अनिल सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में प्रायः बहन बेटियों की अस्मत लूटी जा रही है।

 

उ0प्र0 सरकार कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार किसानो और नौजवानों का षोषण कर ही रही है।

 

हाथरस, बलरामपुर, लखीमपुर व राजधानी लखनऊ की घिनौनी घटनाऐं आम हो गयी है अपराधी निरंकुश हो चुके है।

 

सरकार किसानों का समर्थन मूल्य देना तो दूर, किसानों के धान की तौल तक नहीं करा पा रही है।

 

मुख्यमंत्री को प्रेस कान्फ्रेंस तक करना पड़ रहा है इन्ही मुद्दों को लेकर शिवसेना राजभवन का घेराव व धरना प्रदर्शन करेगी ।

 

इस बावत शिवसैनिकों से प्रस्तावित धरना प्रदर्शन लखनऊ स्थित हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर प्रातः 10ः00 बजे भारी संख्या में पहुंचने का आवाहन किया गया है।

 

इस अवसर पर प्रदेश सचिव एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी विश्वजीत सिंह, अल्पसंख्यक अध्यक्ष फुरकान खान, युवा सेना जिलाध्यक्ष लखनऊ रोहित कश्यप, जिला महासचिव घनश्याम गुप्ता, सरोजनी नगर विधानसभा अध्यक्ष राज गौतम आदि शिवसैनिक मौजूद थे।

 

भवदीय,

(विश्वजीत सिंह)

सचिव शिवसेना