November 2, 2026

शिवपुर चक्का जाम अपडेट-

Spread the love

*शिवपुर चक्का जाम अपडेट* जानकारी के अनुसार थाना लोहता क्षेत्र तथा सिंधौरा थाना क्षेत्र के दो परिजन ट्रामा सेंटर से शिवपुर स्तिथ चीरघर अपने-अपने परिजन की डेड बॉडी पोस्टमार्टम कराने के लिए लाए थे परंतु परिजनों का आरोप है कि मौके पर कोई भी चिकित्सक पोस्टमार्टम हाउस पर नहीं था और इस दुख के समय में उन्हें दो-तीन घंटे रुकना पड़ा जिससे क्षुब्ध होकर उन लोगों ने चक्का जाम कर दिया सूचना पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर यह बताया कि अब चिकित्सक पोस्टमार्टम हाउस में आ चुके हैं आप लोग अपनी डेड बॉडी ले जाकर पोस्टमार्टम करावें तब कहीं जाकर चक्का जाम समाप्त हुआ