May 28, 2026

*शिवपाल यादव का ऐलान, फिरोजाबाद से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव*

Spread the love

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि वह फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. बता दें इस सीट से उनके चचेरे भाई और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं. शिवपाल के इस ऐलान के बाद से कहा जा रहा है कि वे सपा-बसपा गठबंधन की मुश्किल पैदा कर सकते हैं.

26 जनवरी के मौके पर इटावा के चौबिया इलाके के नगला हरजू में एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिवपाल ने कहा, जनता की मांग पर उन्होंने फिरोजाबाद से मैदान में उतरने का फैसला किया है. 3 फरवरी को फिरोजाबाद में पार्टी के अधिवेशन के दौरान इसका ऐलान किया जाएगा. समारोह में सिरसागंज विधानसभा से विधायक हरिओम यादव भी मौजूद थे….