इटावा- शिवपाल का बड़ा बयान आने से कि लोकसभा चुनाव फ़िरोज़ाबाद से चुनाव लड़ने की घोषणा की, मंच से सपा के शिकोहाबाद से सपा के बागी विधायक हरिओम यादव ने फ़िरोज़ाबाद से चुनाव लड़ने का रखा था प्रोपोज़ल,रखा इस समय फ़िरोज़ाबाद से रामगोपाल के पुत्र अक्षय यादव है सपा के सांसद,
वही मंच से शिवपाल ने अखिलेश ओर मायावती पर प्रहार करते हुए कहाँ कि हमने ओर नेता जी ने मायावती को बहन नही बनाया फिर यह अखिलेश की कैसे बुआ हो गई, अब अखिलेश को बबुआ बना लिया, बबुआ ने अपने बाप को धोखा दिया और बुआ ने अपने भाइयों (भाजपा नेताओ को राखी बांधी) और धोखा दिया , चाचा शिवपाल
ने कहाँ कि मैने अखिलेश के लिए पढ़ाई से लेकर क्या क्या नहीं किया लेकिन ऐसे लोगो पर कैसे भरोसा किया जाये जिसने बाप को बाप नहीं समझा और मुझे चाचा, इसलिए मैंने नई पार्टी बनाई हमारा यह सफर मुश्किलों भरा है लेकिन मुझे इस आग के दरिया में जाना है और तप कर निकलना है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-