August 17, 2026

शिक्षक भर्ती कमेटी को लेकर कर्मचारी संगठन में खुशी- अजय मिश्रा

Spread the love

*शिक्षक भर्ती कमेटी को लेकर कर्मचारी संगठन में खुशी, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद,धरना वापस लेने की अपील की*

👇

69000 शिक्षक भर्ती के संबंध में एवं डी लेड शिक्षकों को मानदेय देने के संबंध में सबसे पहले मैंने 10 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर उनके संज्ञान में पूरा प्रकरण लाया था ।इसके बाद 20 अगस्त को माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी को एक वृहद पत्र लिख कर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए समस्या के निराकरण का रास्ता निकालने का अनुरोध किया था। पुन: 2 सितंबर 2021 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर बेसिक शिक्षकों की नियुक्ति, आरक्षण से संबंधित मुद्दों पर विभाग से स्थिति स्पष्ट कराने का अनुरोध किया था ।

 

मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का एवं माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी का बहुत-बहुत आभारी हूं कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के इस प्रयास पर सकारात्मक निर्णय लेकर परिषदीय शिक्षकों की नियुक्ति एवं आरक्षण कोटा पर विचार करने के लिए राजस्व परिषद के अध्यक्ष की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है ।मैं आंदोलनकारी शिक्षकों से भी अनुरोध करना चाहता हूं कृपया अनावश्यक रूप से गतिरोध उत्पन्न ना करें ।समिति उनके साथ पूरा न्याय करेगी। मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि समिति के समक्ष बेसिक शिक्षकों की पूरी समस्या ईमानदारी के साथ रखकर उसका निराकरण कराएंगे। कृपया शिक्षक आंदोलन समाप्त कर आपसी सौहार्द्र का वातावरण बनाएं।

*जे एन तिवारी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश*

+91 70077 82306