शाहरुख के बेटे आर्यन समेत 8 लोगों से हुई पूछताछ, NCB चीफ ने कहा- अभी और होगी छापेमारी-
मुंबई में एक क्रूज पर रविवार की देर रात ड्रग्स पार्टी के दौरान छापेमारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. क्रूज पार्टी से कई तरह के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं. एनसीबी चीफ एस.एन प्रधान ने कहा कि मुंबई में क्रूज पर पार्टी और वहां से बरामद हुए ड्रग्स के संबंध में आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. सूचना के आधार पर आगे और भी छापेमारी की जाएगी.उन्होंने कहा कि जिन आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वो हैं- आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपूर सारिका, इस्मित सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा. एस.एन. प्रधान ने कहा कि हम इस बात की जानकारी जुटा रहे हैं और एक्शन ले रहे हैं कि ड्रग्स जैसे चरस और एमडीएम पार्टी के लिए कहां से लाया गया था. एनसीबी चीफ ने कहा कि हम निष्पक्ष तरीके से काम कर रहे हैं इस प्रक्रिया में कुछ बॉलीवुड कनेक्शन या फिर कुछ अमीर लोगों से हो सकते हैं. लेकिन, हमें कानून के दायरे में रहकर अपना काम करना होगा.





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-