October 28, 2026

शाहजहांपुर में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, फर्जी वोटिंग को लेकर हुआ था विवाद-

Spread the love

*शाहजहांपुर में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, फर्जी वोटिंग को लेकर हुआ था विवाद*

 

यूपी के शाहजहांपुर में फर्जी वोटिंग के विवाद को लेकर मंगलवार सुबह समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। घायल को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं।