*शासकीय कार्यों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रदेश के समस्त कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश जारी*
*औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध की जाये नियमानुसार कार्यवाही*
*राजेन्द्र कुमार तिवारी,*
*मुख्य सचिव*
*दिनांक: 20 जनवरी, 2021*
*लखनऊ:* उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय कार्यों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रदेश के समस्त कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
उक्त जानकारी देते हुये मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वह अपने मण्डल/जनपद के कार्यालयों की सप्ताह में न्यूनतम एक बार समय से उपस्थिति का औचक निरीक्षण सुनिश्चित करते हुये अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त जिन कार्यालयों में अधिक संख्या में अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये जाते हैं, वहां पर्यवेक्षणीय अधिकारी का दायित्व भी निर्धारित किया जाये।
इसी प्रकार शासन स्तर पर समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव को भी अपने विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
———

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-