उत्तर प्रदेश : मुनव्वर राणा ने परिवार समेत यूपी छोड़ दिया है और दिल्ली चले गये हैं। हालांकि इसके पीछे जो वजह है वो उनका चुनावों से पहले दिया गया बयान नहीं है। दरअसल, चुनावों के पहले मुनव्वर राणा ने एलान किया था कि अगर यूपी में अगर योगी आदित्यनाथ फिर से CM बने तो मैं राज्य छोड़ दूंगा। जानिए क्या है मामला
मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने यूपी छोड़ दिया है और दिल्ली चले गये हैं। हालांकि इसके पीछे जो वजह है वो उनका चुनावों से पहले दिया गया बयान नहीं है बल्कि वो इलाज के लिए दिल्ली गये हैं। आपको बता दें कि चुनावों के पहले मुनव्वर राणा ने एलान किया था कि अगर यूपी में अगर योगी आदित्यनाथ फिर से CM बने तो मैं राज्य छोड़ दूंगा और ये भी मान लूंगा की ये राज्य मुसलमानों के रहने लायक नही है। उन्होंने कहा था कि यूपी में योगी सरकार के दौर में माहौल काफी खराब है। अगर दोबारा से योगी मुख्यमंत्री बनते हैं तो वो दिल्ली-कोलकाता चले जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज पाकिस्तान नहीं गए, लेकिन उन्हें ये शहर छोड़ना पड़ेगा।
शायर मुनव्वर राणा ने परिवार सहित छोड़ा यूपी, पहुँचे दिल्ली, जानिए वजह
दरअसल, मुनव्वर राणा गले के कैंसर से पीड़ित हैं साथ ही उन्हें किडनी की भी बीमारी है। जिस दिन चुनाव परिणाम आये थे उस दिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी थी। लखनऊ में इलाज के बाद वो फिलहाल दिल्ली एम्स में इलाज के लिए गये हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी मुनव्वर राना एम्स में उपचार कराने पहुंचे थे और उपचार के बाद यहां से उनकी छुट्टी कर दी गई थी। इससे पहले क़रीब 20 दिन लखनऊ के PGI और 10 दिन लखनऊ मेदांता में भी वह भर्ती रहे हैं। ठीक न हो पाने पर एम्स आए थे. एक बार फिर उन्हें एम्स में उपचार कराने के लिए भेजा गया है।
बीजेपी की जीत देख शायर मुनव्वर राणा की तबीयत ख़राब, योगी के दोबारा CM बनने पर यूपी छोड़ने का किया था ऐलान
वहीं चुनाव के नतीजों के बाद उन्होंने अपने पूर्व में दिये गये बयानों पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। इतना ही नहीं मुनव्वर राना की बेटी उरूशा ने भी योगी सरकार के खिलाफ जहर उगला था। उन्होंने कहा था कि, “मेरे अब्बा नहीं, बल्कि योगी आदित्यनाथ लखनऊ छोड़कर गोरखपुर जाएँगे।” आपको बता दें कि उरुशा पुरुवा विधानसभा सीट से कॉन्ग्रेस प्रत्याशी हैं।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक