➡लखनऊ- योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, योगी आदित्यनाथ सीएम पद की शपथ ले रहे हैं, केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम पद की शपथ ले रहे हैं, ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम पद की शपथ ले रहे हैं, सुरेश खन्ना कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, सूर्य प्रताप शाही कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रही हैं, लक्ष्मी नारायण चौधरी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, जयवीर सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, धर्मपाल सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, अनिल राजभर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, भूपेंद्र सिंह चौधरी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, नंद गोपाल गुप्ता नंदी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे, योगेंद्र उपाध्याय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, अरविंद कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, राकेश सचान कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, स्वतंत्रदेव सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, संजय निषाद कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, नितिन अग्रवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ले रहे हैं, कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ले रहे हैं, रवींद्र जायसवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ले रहे हैं, संदीप सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ले रहे हैं, गुलाब देवी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ले रही हैं, गिरीश यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ले रहे हैं, जेपीएस राठौर मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ले रहे हैं, दयाशंकर सिंह मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ले रहे हैं, नरेंद्र कश्यप मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ले रहे हैं,धर्मवीर प्रजापति मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ले रहे हैं, असीम अरुण मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ले रहे हैं, दिनेश प्रताप सिंह मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ले रहे हैं, अरुण सक्सेना मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ले रहे हैं, दयाशंकर मिश्र मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ले रहे हैं, मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, संजीव गौड़, बलदेव औलख ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, अजीत पाल,जसवंत सैनी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, रामकेश निषाद, मन्नू कोरी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, संजय गंगवार, बृजेश सिंह ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, केपी मलिक, सुरेश राही ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, प्रतिभा शुक्ला,राकेश राठौर गुरू ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, दानिश आजाद,विजय लक्ष्मी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
➡लखनऊ- ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर आतिशबाजी, BJP कार्यकर्ताओं और जनता में भारी उत्साह, डिप्टी सीएम बनाए जाने पर खुशी का माहौल, BJP कार्यकर्ता एक दूसरे को खिला रहे हैं मिठाई।
➡लखनऊ- योगी आदित्यनाथ मुख्य मंच पर पहुंचे, शपथ ग्रहण में आमंत्रित मेहमानों से मिल रहे योगी,अमित शाह, जेपी नड्डा इकाना स्टेडियम पहुंचे, इकाना स्टेडियम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी।
➡लखनऊ- सपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक कल, सुबह 10 बजे सपा कार्यालय में होगी मीटिंग, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लेंगे बैठक।
➡लखनऊ- आरएलडी के विधायकों कल होगी बैठक, RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी कल लेंगे बैठक, दोपहर 12 बजे RLD कार्यालय में होगी मीटिंग।
➡लखनऊ- 7 बजे सभी कैबिनेट मंत्री लोकभवन बुलाए गए, सीएम योगी ने मंत्रियों को लोकभवन बुलाया, संगठन के पदाधिकारी भी लोकभवन बुलाए गए।
➡गोरखपुर- CM योगी के शपथ लेते ही जश्न का माहौल, गोरक्षनाथ मंदिर में जश्न का माहौल, महिला पुरुष सभी लोग गानों पर झूम रहे, मंदिर में लोग खुशी से आतिशबाजी कर रहे।
➡नोएडा- सुपरटेक कंपनी दिवालिया घोषित हुई, NCLT ने सुपरटेक को दिवालिया घोषित किया, सुपरटेक के नोएडा,गाजियाबाद,गुरुग्राम में है प्रोजेक्ट, सुपरटेक ने यूनियन बैंक का नहीं किया भुगतान, कंपनी ने एकमुश्त भुगतान से किया इनकार, करीब 25 हजार निवेशकों की मुश्किलें बढ़ी।
➡प्रयागराज- इलाहाबाद केंद्रीय विवि में छात्रों का प्रदर्शन, ऑफलाइन परीक्षा कराने के विरोध में प्रदर्शन, छात्रों की मांग ऑनलाइन कराई जाए परीक्षा, मांग को लेकर हजारों छात्र हुए एकत्रित, छात्रों ने वीसी कार्यालय का किया घेराव, विवि परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात।
➡मथुरा- बंद मकान में जले हुए 2 शव मिलने से सनसनी, पुलिस फोर्स के साथ एसएसपा घटनास्थल पहुंचे, मकान से दुर्गन्ध आने पर लोगों ने दी थी सूचना, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर तथ्य जुटाए, हाइवे थाना क्षेत्र की कर्मयोगी कॉलोनी का मामला।
➡मुरादाबाद- पुलिस ने युवती की हत्या का खुलासा किया, युवती की गला दबाकर की गई थी हत्या, पुलिस ने 2 महिला, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी फरार, मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र का मामला।
➡मुरादाबाद- युवती की गला दबाकर हुई हत्या का खुलासा, सिपाही ने परिजनों के साथ मिलकर की थी हत्या, 2 महिलाओं समेत 4 आरोपियों की गिरफ्तारी, 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी फरार, मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र का था मामला।
➡अमेठी- BSA ने 5 प्राइमरी टीचरों को बर्खास्त किया, BSA की कार्रवाई से विभाग में मचा हड़कंप, सेवा समाप्त कर केस दर्ज करने का आदेश, फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी ली थी, एक प्रमाण पत्र पर 2 जिलों में कर रहे थे नौकरी, अभिलेख पत्र जांच में फर्जीवाड़ा आया सामने।
➡कानपुर देहात- विद्युत लाइन में टेंट छूने से 6 लोग झुलसे, ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, बारात का डीजे अंदर ले जाते समय हुआ हादसा, कोतवाली रसूलाबाद के गोपालपुर गांव का मामला।
➡कानपुर देहात- करेंट की चपेट में आए किसान और बेटी, परिजनों ने किसान, बेटी को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज के दौरान किसान की मौत, थाना गजनेर क्षेत्र के गांव बहबलपुर का मामला।
➡अम्बेडकरनगर- सर्राफा व्यवसायी की कार से टप्पेबाजों ने की चोरी, एक लाख नकद, सोने, चांदी के आभूषण की चोरी, पीड़ित ने अकबरपुर कोतवाली में दी तहरीर, अकबरपुर ब्लॉक के सामने की घटना।
➡हाथरस- ई-रिक्शा में करंट आने से बच्ची की मौत, ई रिक्शा को चार्ज करते समय हुआ हादसा, हाथरस गेट के नगला कुंवरजी की घटना।
➡लखनऊ- भारत समाचार पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, योगी आदित्यनाथ जी को बहुत बधाई – पुष्कर धामी, डबल इंजन की सरकार में बहुत काम होगा- पुष्कर धामी
➡कानपुर देहात- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने साथियों पर लगाया हत्या का आरोप, परिजनों ने शव का किया अंतिम संस्कार, डेरापुर थाना क्षेत्र के डुडौली गांव का मामला।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक