October 15, 2026

शादी से पहले ही बीती रात फोन कर बरात ना लाने के लिए धमकी-शरद पांडेय

Spread the love

शादी से पहले ही बीती रात फोन कर बरात ना लाने के लिए धमकी।

 

दहेज लोभी ने की डिमांड कार,बाइक, इनवर्टर आदि

 

डिमांड ना पूरी होने पर बारात न लाने की दी धमकी।

 

लड़की के पिता ने लगाई गुहार।

 

 

उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज की मोहम्मद हारुन निवासी हल्दी खुर्द मूँगारी करछना प्रयागराज निवासी जिनकी बेटी (फात्मा) काल्पनिक नाम की शादी 29 मई दिन शनिवार 2021 को होना तय हुआ परंतु बीती रात 28 मई को 1:00 बजे लड़के पक्ष की ओर से फोन कर दहेज की डिमांड किया गया दहेज की डिमांड में कार बाइक इनवर्टर जैसे सामानों को मांगा गया। जिससे घरवाले सोच विचार करने पर मजबूर हो गए लड़की पक्ष के लोगों ने इनकी डिमांड से यह अंदाजा लगा लिया किया शादी अब नहीं करना चाहते हैं जिससे लड़की पक्ष को मान सम्मान के साथ आर्थिक क्षति भी पहुंची क्योंकि लड़की पक्ष ने या नहीं सोचा था कि ऐसा भी बुरा वक्त आएगा क्योंकि लड़की पक्ष वालों ने ही अपनी हैसियत के मुताबिक शादी के एक दिन पहले ही लड़के के पिता मो. आज़ाद निवासी कैथाना फूलपुर दहेज का सामान भिजवा दिया था।

वही लड़की के पिता मोहम्मद हारुन ने बताया कि 7 नवंबर 2020 को ₹100000 नगद लड़के के पिता मोहम्मद आजाद के हाथ में दिया गया था।

लेकिन शादी होने से पहले ही दहेज लोभी ने अपना रूप दिखाया और बरात ना ले जाने की धमकी दी। इन सब को देखते हुए लड़की के पिता मोहम्मद हारुन ने संबंधित थाना औद्योगिक क्षेत्र में प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई।