April 23, 2026

शादी समारोह में डीजे की धुन पर डांस कर रहे 3 बराती कुएं में गिरे, एक की मौत व दो घायल–

Spread the love

शादी समारोह में डीजे की धुन पर डांस कर रहे 3 बराती कुएं में गिरे, एक की मौत व दो घायल-

 

प्रयागराज : मेजा में शादी समारोह में द्वारचार के वक्त उस समय माहौल ख़ुशी से ग़म में बदल गया जब डीजे पर बजते गीत पर नाच रहे तीन बराती कुएं में गिर गए। सभी को बड़ी मशक्‍कत के बाद निकाला गया, जिनमें एक की मौत हो चुकी थी, जबकि दो को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मेजा के अमिलिया मनु का पूरा गांव निवासी अनंत लाल बिंद की बेटी की शादी बीती रात को थी। बारात में शामिल लाला बिंद निवासी महुआ डाड़ और रोहित बिंद निवासी ग्राम बड़ी सकरी थाना मांडा भी शामिल थे। डीजे की धुन पर ये दोनों ड्रांस कर रहे थे। नाचने के दौरान वे दोनों सड़क के किनारे खुले कुंए में गिर गए। उन्‍हें कुएं में गिरता देख बारात में मौजूद रोहित का भाई जगदीश बिंद उन्‍हें बचाने के लिए कूद गया।

 

यह देख चीख-पुकार मच गयी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने रस्‍सी आदि के माध्‍यम से कुएं में से तीनों को बाहर निकाला। लाला बिंद की मौत हो चुकी थी। वहीं रोहित व जगदीश बिंद गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए थे। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।