September 23, 2026

शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

*शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात*

 

*पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज की एफआईआर*

 

*कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी 2दिन पूर्व हो जाने के बावजूद नहीं भेजा न्यायालय*

 

 

फतेहपुर। युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने दो साल तक दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया और जबरन युवती का गर्भपात करा दिया। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शहर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित युवती शहर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। युवती ने बताया कि आरोपी राशिद खान शहर क्षेत्र के मुराइन टोला मोहल्ले का रहने वाला है। आरोपी युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर शादी करने का झांसा देकर दो वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसके गर्भवती होने पर युवती ने शादी करने को कहा तो युवक टालमटोल करता रहा। आरोपी राशिद ने उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। उसके बाद उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दबाव बनाने पर आरोपी युवक ने युवती के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस नियमों को ताक पर रखते हुए सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लेने के बावजूद युवक को नहीं भेजा जा रहा है न्यायालय, सूत्रों का यह भी कहना है कि युवक को गिरफ्तार किए हुए 3 दिन हो चुके हैं लेकिन कोतवाली पुलिस की मेहरबानी के चलते युवक को अभी भी सदर कोतवाली में ही रखा गया है सूत्रों का तो यह भी कहना है कि मामला रफा-दफा करने के लिए कोतवाली मे चल रही लम्बी लेन देन की बात |

अब देखने वाली बात होंगी की *खाकी बिकती हैँ* या *आरोपी युवक जाता हैँ सलाखों के पीछे*