*शातिर अपराधियों पर मऊ पुलिस का शिकंजा, 06 अभियुक्तों पर लगा गैंगेस्टर-*
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा, गैंग बनाकर मारपीट, आगजनी, धमकी और हत्या का प्रयास आदि जैसे संगीन अपराध कारित करके आर्थिक व भौतिक लाभ प्राप्त करने वाले 06 शातिर अपराधियों के विरूद्ध मु0अ0सं0 631/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया है जिसका विवरण निम्नवत है-
*1.* सतीश सिंह उर्फ बबलू पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी जयसिंहपुर थाना सरायलखंसी (गैंग लीडर)।
*2.* मनीष सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी जयसिंहपुर थाना सरायलखंसी मऊ।
*3.* अवनीश सिंह उर्फ मिन्टू निवासी जयसिंहपुर थाना सरायलखंसी मऊ।
*4.* अनील सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह निवासी जयसिंहपुर थाना सरायलखंसी मऊ।
*5.* अमन सिंह पुत्र धृजनाथ सिंह निवासी निवासी जयसिंहपुर थाना सरायलखंसी मऊ।
*6.* राजू सिंह पुत्र स्व0 शिवानन्द सिंह निवासी जयसिंहपुर थाना सरायलखंसी मऊ।
*उल्लेखनीय है कि* उक्त अपराधियों में सतीश सिंह उर्फ बबलू (गैंग लीडर) वर्तमान में जेल मे निरूद्ध है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-